
रतनपुर-आखिरकार महीनों से अंधेरे में डूबा अटल परिसर अब फिर रोशनी से जगमगा उठा है। लंबे समय से बंद पड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी थी। जैसे ही नगर पालिका परिषद रतनपुर के एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर ने यह मुद्दा उठाया, नगर पालिका सक्रिय हुई और महज दो दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।
नगर पालिका के कर्मचारी टैग्नू सारथी ने मरम्मत कार्य पूरा कर अटल परिसर की बिजली फिर से चालू कर दी। बिजली बहाल होने से स्थानीय नागरिकों ने राहत महसूस की और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते रहें, तो कई लंबित समस्याओं का समाधान समय पर हो सकता है। अटल परिसर में रोशनी लौटने से अब यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।



