Breaking
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारनकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधअटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों पर खरी नहीं उतरी, उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबितडोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभ

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम”के तर्ज पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर निलयम पुलिस आवासी परिसर में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (शहर), अति0 पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह , अति0 पुलिस अधीक्षक ( यातायात)  रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  तिलेश्वर प्रसाद यादव, श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा (DSP लाइन), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, रक्षित निरीक्षक  भूपेंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जिला बिलासपुर के थाना चौकी और आवासी परिसर में 2000 से अधिक पौधारोपण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दे ।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस परिवार एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

जिला पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *