Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

Doctors’ Day 2026: श्री विजय वंदना हॉस्पिटल में डॉक्टरों का सम्मान, शॉल-श्रीफल भेंट कर जताया आभार

बिलासपुर- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर श्री विजय वंदना हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों के चिकित्सा सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया गया।


कार्यक्रम में मोतीचंद तम्बोली ने डॉक्टरों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर,

डॉ. विजय कुमार ने कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। मरीजों की सेवा करना ही उनका सर्वोच्च दायित्व है।

डॉ. राजेश्वरी उद्देश्य ने कहा कि हर मरीज को बेहतर उपचार और मानवीय व्यवहार देना ही चिकित्सकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अस्पताल की पूरी टीम को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

डॉ. संतोष उद्देश्य ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास का रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है। आधुनिक चिकित्सा के साथ मानवीय संवेदनाओं का समन्वय ही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा की पहचान है।

कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार, डॉ. गनेशी, डॉ. संतोष उद्देश्य, बाबा पात्रे, डॉ. संजय, आराधना (एचआर), मोतीचंद तम्बोली, शारदा, माही सहित श्री विजय वंदना हॉस्पिटल का समस्त चिकित्सकीय एवं गैर-चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने चिकित्सकों का सम्मान करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *