Breaking
फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

महामाया मन्दिर में 150 बटूकों का उपनयन  संस्कार सम्पन्न 

रतनपुर –  सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार में आज भागवत मंच परिसर पर 150 बटूकों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति रिवाज के साथ  विदुषी आचार्यों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, 
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मन्दिर परिसर  में उपनयन संस्कार विद्वान आचार्यो के दिशा निर्देशन मे सम्पन्न हुआ, मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा   ने बताया कि इस वर्ष 150 बटूकों का उपनयन संस्कार मंदिर परिसर मे स्थित भागवत मंच में सम्पन्न हुआ है, जिसमे प्रदेश भर के  ब्रम्हचारी ब्राम्हण बालक बटूक के रूप मे शामील हुये थे,यह आयोजन बीते पच्चीस वर्षों से मन्दिर परिसर में कराए जा रहे है, मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुए उपनयन संस्कार  में प्रमुख आचार्य  कपिल देव पांडे,सहयोगी आचार्य पण्डित दुर्गाशंकर दुबे द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया,
 ट्रस्टी सन्तोष शुक्ला ने बताया कि  उपनयन संस्कार मे सर्वप्रथम समस्त बटूकों को पंक्तिबद्ध बैठाकर पवित्रिकरण कर गौरी गणेश का माता पिता के द्वारा आव्हान कर पूजा पाठ कराया गया, 


**निभाई गई ये सभी रस्में**

उपनयन संस्कार मतलब बरुआ संस्कार में शामिल होने वाले बटुकों को क्रमशः ये सभी रस्मे आचार्य के मार्गदर्शन व देखरेख में निभाई गई,जिनमे तैल हरदी, चीकट,हल्दीयाही,मुंडन,अस्ट ब्राम्हण भोजन
,यग्योपवित संस्कार,गायत्री दीक्षा, भिक्षा , वेद पाठ,
काशी यात्रा(शिव दर्शन) शामिल रहा,
= आशीर्वचन से गूंजा भागवत मंच परिसर =
उपनयन संस्कार के दौरान मंदिर के आचार्यों द्वारा समस्त बटूकों को सामूहिक आशीर्वाद प्रदान किया गया, इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोचार से गूंजता रहा, गरिमामय माहौल में शंख ध्वनि के मध्य भागवत मंच में उपस्थित समस्त उपस्थित बटुकजनो का उपनयन संस्कार महामाया देवी की कृपा से सम्पन्न हुआ,सम्पन्न कार्यक्रम में सरयूपारीण ब्राम्हण समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनेऊ,दक्षिणा तथा पंचांग का वितरण सभी बटुक परिवार को किया गया,इस दौरान मन्दिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, रितेश जुनेजा, मनराखन जायसवाल, ओम प्रकाश तंबोली,शैलेंद्र जायसवाल, ए के त्रिपाठी,भूपचंद शुक्ला, अश्वनी दूबे,बलराम पांडे, संतोष शर्मा,शिवा पांडे,सहित नगर के गणमान्य नागरिक व सहयोगी जन उपस्थित थे,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *