Breaking
फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़बिलासपुर

दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग: तीसरे और चौथे दिन खेले गए 8 मुकाबले, स्मार्ट सिटी बिलासपुर और नेचर 11 जीपीएम नॉकआउट में पहुंचे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण में तीसरे और चौथे दिन कुल 8 मुकाबले खेले गए। दोनों दिनों में टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले और कई मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुए।


तीसरे दिन के मुकाबले: तीसरे दिन खेले गए पहले मैच में पुलिस परिवार बिलासपुर ने एंप्लॉय 11 कोरबा को 19 रनों से हराया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच संतोष रहे।
दूसरा मुकाबला कवर्धा एजुकेशन और शक्ति एजुकेशन के बीच खेला गया, जिसमें सुपर ओवर में शक्ति एजुकेशन ने जीत दर्ज की। खगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे दिन के मुकाबले: चौथे दिन कुल 6 मैच खेले गए—
पहले मैच में कोरबा सर्विसेज ने SK 11 कोरबा को 1 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच गजेंद्र रहे।
दूसरे मैच में स्टार 11 मुंगेली ने मुंगेली कोरबा टीचर राइडर को 69 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच अभिजीत रहे।
तीसरे मैच में स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने SK 11 कोरबा को 6 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच संजय यादव रहे।
चौथे मैच में नेचर 11 जीपीएम ने स्टार 11 मुंगेली को 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच जयनसुदीप ध्रुव रहे।
पांचवें मुकाबले में स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने कोरबा सर्विसेज को 4 विकेट से हराया। इस मैच में कोरबा सर्विसेज के अंकित मैन ऑफ द मैच रहे।
अंतिम मुकाबले में नेचर 11 जीपीएम ने कोरबा टीचर राइडर को 78 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच ईश्वर साहू रहे।
इन मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी बिलासपुर और नेचर 11 जीपीएम ने नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *