Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़

अनिल गुप्ता को जिला महामंत्री, तुफ़ान सिंह राज कोषाध्यक्ष एवं अजय सैनी को सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

जिसमें पाली ब्लाक के सक्रिय कांग्रेस नेता श्री अनिल गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।वहीं नगर पंचायत पाली के धुरंधर कांग्रेस नेता श्री तुफ़ान सिंह राज को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के कोषाध्यक्ष तथा अजय सैनी को जिला सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री अनिल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष श्री तुफ़ान सिंह राज एवं अजय सैनी की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत जी, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की यशस्वी सांसद मैडम ज्योत्सना महंत जी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  प्रशांत मिश्रा जी तथा पुर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा जी का विशेष योगदान रहा है।श्री गुप्ता श्री राज एवं अजय सैनी विगत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ सिपाही के रूप में पार्टी को अपना योगदान देते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस जनों में व्यापक हर्ष व्याप्त है तथा बधाई देने कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। इन्होंने कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ उनकी नियुक्ति की गई है वे उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *