Breaking
फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न

अजब -गजबछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

राज्य शोक में, मंत्री शो में — रेल हादसे के बीच गाना गाकर फंसे विवाद में आपदा प्रबंधन मंत्री, पत्रकार के पोस्ट से मचा तूफान

राज्य शोक में, मंत्री शो में — बिलासपुर रेल हादसे के बीच मंत्री के गीत पर बवाल, वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस. सिंह की पोस्ट से मचा तूफान

रायपुर/बिलासपुर, -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। लालखदान स्टेशन के पास कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में अब तक 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात चलता रहा।

इसी बीच, राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे जांजगीर जिले में आयोजित राज्य अलंकरण एवं रजत जयंती महोत्सव के मंच पर गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय पूरा प्रदेश हादसे की त्रासदी में डूबा था, लेकिन मंत्री का यह वीडियो लोगों के बीच संवेदनहीनता की मिसाल बन गया है।

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस. सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूज़र्स ने मंत्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए इसे “जनता के दर्द के प्रति असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया है। कुछ लोगों ने तो मुकेश एस सिंह की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा — “जब बिलासपुर में लाशें उठ रही थीं, तब मंत्री सुर उठा रहे थे।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंत्री के इस व्यवहार को लेकर

कई लोगों ने यह भी लिखा कि “राज्य का आपदा प्रबंधन मंत्री अगर आपदा के समय जश्न मना रहा है, तो जनता किससे उम्मीद करे?”

राजनीतिक हलकों में भी मंत्री के इस कृत्य को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। विपक्षी दलों ने इसे सरकार की नैतिक और प्रशासनिक विफलता बताते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर, बिलासपुर रेल हादसे के घायलों का इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर की जाएगी।

जबकि जनता सोशल मीडिया पर लगातार सवाल कर रही है — “क्या आपदा प्रबंधन का मतलब यही है कि आपदा में भी मनोरंजन जारी रहे?”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *