Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़

रुड़की में आयोजित “राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह – 2025” में छत्तीसगढ़ की शिक्षिका ज्योति सराफ सम्मानित

रुड़की (उत्तराखंड)। योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट तथा फोनिक्स यूनिवर्सिटी, रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह – 2025” में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की शिक्षिका ज्योति सराफ को शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

यह गरिमामय आयोजन योगेंद्र नाथ शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से अनेक विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के भतीजे श्री किरनजीत सिंह संधू रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

समारोह की सफलता में आदरणीय संजय वत्स जी का अपूर्व मार्गदर्शन और सतत प्रयास विशेष रूप से सराहनीय रहा।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात ज्योति सराफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—

> “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का प्रतीक है। यह मेरे विद्यार्थियों, सहयोगियों और समाज के उन सभी लोगों की साझा उपलब्धि है, जिन्होंने मुझे सदैव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।”

 

ज्योति सराफ लंबे समय से शिक्षा में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने समावेशी शिक्षा, दिव्यांगजनों की सहायता और हरित पहल जैसे अनेक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, समाजसेवियों और पर्यावरणप्रेमियों ने सहभागिता की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *