Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

संजना सोनी को मिली पीएच.डी. की उपाधि

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा शहर की शोधार्थी श्रीमती संजना सोनी को पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है।

संजना सोनी ने यह उपाधि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर से प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य रसायन शास्त्र विषय में किया।

उनके शोध निर्देशक डा. श्रीमती रीता बाजपेई, सहायक प्राध्यापिका, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में संजना सोनी ने अपना शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

संजना सोनी के शोध का विषय था —
“Comparative Study of Phytochemical Screening and Medicinal Properties of Ginger with Selected Medicinal Plants”
(अर्थात् अदरक एवं चयनित औषधीय पौधों के फाइटोकेमिकल स्क्रीनिंग एवं औषधीय गुणों का तुलनात्मक अध्ययन)।

उनके इस शोध कार्य में अदरक सहित अन्य औषधीय पौधों में पाए जाने वाले जैव सक्रिय रासायनिक घटकों का विश्लेषण किया गया तथा उनके औषधीय गुणों की तुलना की गई। यह अध्ययन पारंपरिक औषधि विज्ञान और आधुनिक रसायन विज्ञान के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

डा. रीता बाजपेई ने बताया कि संजना सोनी का यह शोध कार्य न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे औषधीय पौधों के उपयोग और उनके प्रभावी तत्वों की समझ को भी नई दिशा मिलेगी।

परिवारजनों, सहयोगियों और महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
यह उपलब्धि बिलासपुर नगर के लिए गौरव का विषय है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *