Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

अपराधखास - खबरछत्तीसगढ़जसपुर

ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

जशपुर-  सरगुजा रेंज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। इसी कड़ी में जशपुर पुलिस ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की लगभग 50 लाख 64 हजार 653 रुपये की संपत्ति को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट मुंबई के आदेश पर फ्रीज करा दिया है।

मकान से लेकर गाड़ियां तक फ्रीज

पुलिस की इस कार्रवाई में रोहित यादव की मकान, एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। यह संपत्ति NDPS एक्ट 1985 की धारा 68(f)(1) के तहत फ्रीज की गई है।

कई बार जेल जा चुका है रोहित यादव
• 2013 में चौकी कोतबा पुलिस ने उसे 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
• 2017 में अंबिकापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने 23.630 किलो गांजा जप्त किया।
• 2021 में कोतबा पुलिस ने 20.570 किलो गांजा जब्त कर मामला दर्ज किया।
• 2023 में अंबिकापुर पुलिस ने 82 किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया था।

इन मामलों में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन इसके बावजूद रोहित यादव ने गांजा तस्करी को अपना धंधा बना लिया और तस्करी के पैसों से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।

जांच रिपोर्ट से खुला राज

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि रोहित यादव खेती-किसानी करता था, लेकिन उसके पास पाई गई संपत्ति उसकी आय के अनुरूप नहीं थी। इसी आधार पर एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल को जांच की जिम्मेदारी दी गई। जांच में यह सिद्ध हुआ कि आरोपी ने तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित की है। रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट मुंबई को भेजी गई थी। कोर्ट ने दो बार आरोपी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद कोर्ट ने संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

दूसरी बड़ी कार्रवाई

जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मार्च 2025 में थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम हल्दीझरिया निवासी कुख्यात तस्कर हीराधार यादव की लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति SAFEMA कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई थी।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा –
“जिले में अब तक दो कुख्यात गांजा तस्करों की संपत्ति SAFEMA के तहत जब्त कराई गई है। यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के लिए चेतावनी है कि अवैध व्यापार छोड़ दें, अन्यथा उनकी अवैध संपत्ति पर इसी तरह का प्रहार होता रहेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के कुछ और कुख्यात तस्कर पुलिस की निगरानी में हैं और आने वाले समय में उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *