Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़

प्रवीण झा ने महामाया मंदिर में किए दर्शन, मार्ग में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

बिलासपुर- नवरात्र महापर्व के अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण झा ने अपने पूरे परिवार सहित माँ महामाया के पावन दरबार में पहुँचकर विशेष पूजन-अर्चन की। मंदिर आरती और दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच झा परिवार नतमस्तक हुआ और माँ महामाया से सुख-समृद्धि एवं समाज के मंगल की कामना की।

पूजन उपरांत उन्होंने मंदिर में पहुंचने वाले भक्तजनों को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया और माँ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रवीण झा ने कहा –
“माँ महामाया के दरबार में आकर अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”

नैला और डोंगरगढ़ दर्शन

माँ महामाया मंदिर के दर्शन उपरांत झा परिवार ने नैला स्थित दुर्गा पंडाल पहुँचकर पूजा-अर्चना की। वहाँ समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्होंने नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं।
इसके साथ ही परिवार ने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा –
“डोंगरगढ़ आकर हर बार आत्मिक संतोष और नई शक्ति का अनुभव होता है। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।”

शहर की समितियों में सहभागिता

नवरात्र पर्व के दौरान प्रवीण झा परिवार सहित शहर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों में भी सम्मिलित हुए। बहतराई स्टेडियम, सरकंडा
सार्वजनिक दुर्गा पूजा, प्रगति संघ काली बाड़ी
छत्तीसगढ़ दुर्गा उत्सव समिति, जबड़ा पारा
मध्य नगरी दुर्गोत्सव समिति, मध्य नगरी चौक
विकासशील दुर्गा उत्सव समिति, जूनी लाइन
नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति
साईं परिसर सांस्कृतिक एवं पूजा समिति, श्रीकांत वर्मा मार्ग
नव प्रभात दुर्गा उत्सव समिति
हर स्थान पर उन्होंने माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की, समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भेंट की और सामूहिक आरती में भाग लिया।

समाज के लिए संदेश

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जगह-जगह लोगों ने झा परिवार का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से उनके साथ जुड़ते गए।

प्रवीण झा ने कहा –
“नवरात्र केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा का अवसर है। माँ दुर्गा की कृपा से हम सबके जीवन में शांति और उन्नति बनी रहे।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *