खोखरा गाँव की आँशी थवाईत ने कचहरी चौक के राजा में जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी
कचहरी चौक के राजा आयोजन में इस बार खोखरा गाँव की बेटी आँशी थवाईत पिता दीपक थवाईत के नाम भाग्य चमका। लॉटरी में उनका नाम निकलते ही उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी का बड़ा पुरस्कार मिला।
पुरस्कार पाकर आँशी उसके भाई दिव्यांश और उनके परिवार के चेहरे पर अपार खुशी दिखाई दी। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों और बधाइयों से इस क्षण को यादगार बना दिया।
गाँव के लोगों और परिजनों ने आँशी की इस सफलता पर गर्व जताया और कहा कि यह उपलब्धि बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।



