देवकिरारी- देवकिरारी की प्रतिभाशाली नवाचारी शिक्षिका उपासना शर्मा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रतिष्ठित “ज्ञानदीप पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप ₹7000 नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विशेष उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में इस वर्ष केवल तीन शिक्षकों को यह सम्मान प्राप्त हुआ, जिनमें उपासना शर्मा भी शामिल हैं।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उपासना शर्मा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के जरिए जो योगदान दिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।



