Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अपराधखास - खबरछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद, @dir_ed रायपुर जोनल कार्यालय ने Rs 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में सनसनीखेज खुलासे करते हुए अफवाहों और राजनीतिक बयानबाजियों पर विराम लगा दिया है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद, @dir_ed रायपुर जोनल कार्यालय ने Rs 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में सनसनीखेज खुलासे करते हुए अफवाहों और राजनीतिक बयानबाजियों पर विराम लगा दिया है

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कल याने मंगलवार को विशेष कोर्ट में ईडी पेश करेगी। ईडी रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह कर सकती है । इससे पहले ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि चैतन्य इस घोटाले में 16.70 करोड़ रुपए मिले थे। और उसने इसे रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया था। यह रकम नगद में ही लिया था।

आज तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। EOW ने पेशे से CA संजय कुमार मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय मिश्रा पेशे से CA हैं और उनका नाम शराब घोटाले और कोल घोटाले से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में सामने आया है। इन पर आरोप है कि, संजय और मनीष ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई और एफएल 10 लाइसेंस लेकर राज्य में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे। उन्होंने घोटालों से प्राप्त अवैध धन को वित्तीय लेन-देन के जरिए वैध दिखाने का काम किया। वहीं, मनीष मिश्रा उनके भाई हैं। दोनों को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल और कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान घोटालों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। हालांकि ईओडब्ल्यू की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *