Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

बागवानी में नवाचार की मिसाल बनीं प्रियंका सिंह सेगर, चारपारा बलौदा की उद्यान अधीक्षिका को मिला विशेष सम्मान

जांजगीर-चांपा। बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर किसानों और समाज के लिए प्रेरणा बनीं चारपारा बलौदा की उद्यान अधीक्षिका प्रियंका सिंह सेगर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें होटल ड्रीम प्वाइंट में आयोजित “साधना न्यूज़ की बात जांजगीर-चांपा के साथ” कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा सांसद नारायण चंदेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने प्रियंका सिंह सेगर के बागवानी में किए गए अभिनव प्रयोगों और क्षेत्र में उनकी प्रेरणादायक भूमिका की सराहना की।

समारोह में साधना न्यूज़ के स्टेट हेड गांधी सर संभाग प्रमुख अर्जुन पांडे और ब्यूरो यशपाल चौबे भी मौजूद रहे।

प्रियंका सिंह सेगर ने अपने बागवानी कार्यों में नई तकनीकों का उपयोग कर न सिर्फ उत्पादन बढ़ाया, बल्कि अन्य किसानों को भी आधुनिक बागवानी के लिए प्रेरित किया है। उनके योगदान से क्षेत्र में फल-सब्जियों की गुणवत्तापूर्ण पैदावार के साथ किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *