Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रंग, भांग और भैरव बाबा! रतनपुर में होली की मस्ती, हर गली में जश्न, हर चौक पर पहरा!

रतनपुर- बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में होली का खुमार चरम पर है! मंदिरों में भगवान के चरणों में गुलाल चढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ गली-गली रंग-बिरंगे लोग मस्ती में झूम रहे हैं। भैरव बाबा मंदिर, महामाया मंदिर समेत तमाम धार्मिक स्थलों पर भक्त उमड़ पड़े हैं।

शहर में सुरक्षा के पक्के इंतजाम हैं—हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात है, तो नगर में लगातार गश्त जारी है। लेकिन जश्न में कोई कमी नहीं! लोग रंग-गुलाल उड़ाकर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए एक-दूसरे को होली की बधाइयाँ दे रहे हैं।

इसी बीच हरिओम दुबे और उनके पुत्र शनि दुबे भी रतनपुर पहुँचे और नगर कोतवाल भैरव बाबा मंदिर में दर्शन कर लोगों को होली की शुभकामनाएँ दीं। भक्तिमय माहौल के साथ-साथ भांग और पकवानों की महक भी माहौल में घुली हुई है।

रतनपुर की गलियों में रंग बरसे और श्रद्धालु भक्ति में रम गए—यानी मस्ती भी, भक्ति भी और सुरक्षा भी!

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *