Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी क्षण: संवेदनशील पदों पर SPS अधिकारियों की वापसी तय

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग का बहुप्रतीक्षित फेरबदल एक बार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में भेजे गए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारी अब प्रमुख और संवेदनशील पदों पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों का कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से करीबी रिश्ता था, जिसके कारण उन्हें पहले हाशिए पर धकेल दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में करीब 30 SPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एडिशनल एसपी (ASP) और डिप्टी एसपी (DSP) रैंक के अधिकारी प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि इस सूची को दो रात पहले अंतिम रूप दे दिया गया था, जिसमें कई अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इस फेरबदल से विवाद और बहस की पूरी संभावना है।

इसके अलावा, टीआई (थाना प्रभारी) रैंक के अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश भी इस सूची का हिस्सा होंगे। पिछली बार दिसंबर 2024 में 12 और 27 तारीख को जारी हुए टीआई के तबादला आदेशों ने काफी विवाद खड़ा किया था। इन आदेशों से विभागीय असंतोष इतना बढ़ गया था कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही विवाद सामने आने की संभावना है।

अंतिम सूची किसी भी समय सार्वजनिक की जा सकती है, और इसके साथ ही एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचने की पूरी उम्मीद है।

अस्वीकरण: आखिरी समय में बदलाव और देरी होना छत्तीसगढ़ में कोई नई बात नहीं है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *