Breaking
CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित

छत्तीसगढ़

धमतरी में घूम रहा सीएमएचओ नामक “बब्बर शेर, जोजवा मत समझना

धमतरी – ज़िले में स्वास्थ्य विभाग अपनी कारगुज़ारियों के कारण खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है। सत्ताधारी पार्टी के एक नेता रामू के भरोसे सीएमएचओ बने सज्जन अपने मातहत कर्मचारियों पर रौब झाड़ने कोई कमी नहीं कर रहे। आलम ये है कि नीली बत्ती वाले साहब अब कर्मचारियों को कहते फिर रहें है कि जोजवा मत समझना।

भर्ती में करोड़ों कमाया बाबू, अंगारमोति में दी पार्टी

इस बीच खबर है कि गंगरेल इलाक़े से आने वाले एक बाबू ने साहब के संरक्षण में रेगुलर भर्ती में खूब माल कमाया। क़रीब पाँच लाख रुपये मनी के हिसाब से करोड़ों रुपये तो अंदर किया ही पोस्टिंग के बदले भी लाखों लूटने में कामयाब रहे। मगर अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि आख़िर साहब को कितना हिस्सा मिला। बताया जा रहा है कि अंक सूची में ओवर राइटिंग से लेकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र में भी गोलमाल कर लाभ उठाया गया। पैसा यानी मनी की ताक़त देखिए जो अभ्यर्थी जहां का निवासी है उसके पास के ही स्वास्थ्य केंद्रों में पोस्टिंग दी गई। ज़ाहिर सी बात है अब बिना पैसे के कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर ऐसी मेहरबानी क्यों करेगा।

खबर है कि बात बाहर ना जाये इसलिए बाबू साहब ने अपने साथियों को भी लिफ़ाफ़ा दिया। साथ ही साथ पारिवारिक कार्यक्रम बताकर गंगरेल बांध के माता अंगारमोति मंदिर में बकरा पार्टी दिया। इसमें साहब ने शिरकत कर अपने हिस्से का प्रसाद पाया।

इधर नियमों को ताक पर रख कर मनमानी भर्ती करने वाले बाबू साहब अपनी राजनीतिक पहुँच बताते लोगों को बोल रहें है कि डरने की बात नहीं है सब सेट है कुछ नहीं होने वाला।

इस बीच आपराधिक पृष्ठभूमि के सेवा से बर्खास्त टोमनकौशिक को कौशिक साहब ने दोबारा अभयदान दिया है। पिछले सीएमएचओ तुर्रे के कार्यकाल में गंभीर आरोपों में जेल की हवा खाने वाले टोमन कौशिक को नारायणपुर वाली मैडम ने लेनदेन करके दोबारा नियुक्ति देने की तैयारी कर ली है। आने वाले दिनों में वह फिर बहाल होकर ज्वाइनिंग करेगा। संविदा नियुक्ति में गंभीर अपराध करने और जेल की हवा खाने वालों को बर्खास्त किया जाता रहा है। लेकिन अपनी राजनीतिक रसूख़ वाले कथित बब्बर शेर ने ऐसे लोगों के लिए अपनी अलग दुकान खोल रखी है।

छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाला की गूंज थमी नहीं है मगर भाजपा सरकार को इन मामलों की जानकारी ही नहीं है कि उनके नाक नीचे कैसे कैसे कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *