
खबर संजय सोंनी
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन की प्रभारी, श्रीमती मिथलेश भारद्वाज, के खिलाफ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए बीएमओ कोटा ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे तत्काल उक्त पड़ से हटा दिया,

गौरतलब है कि संघ के पदाधिकारियों ने खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा को एक पत्र लिखकर प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए उनके कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की गई थी,जिसमे उन्होंने बताया था कि श्रीमती भारद्वाज उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं, जिससे न केवल काम का माहौल बिगड़ रहा है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संघ के सदस्यों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकान्त रजक ने बताया था कि स्वास्थ्य केंद्र में एक सकारात्मक और सहयोगी माहौल होना चाहिए, जिससे सभी कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रभावी तरीके से प्रदान कर सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में कार्यरत कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। संघ द्वारा की गई शिकायत को खण्ड चिकित्साधिकारी मिथलेश गुप्ता ने गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन की प्रभारी श्रीमती मिथलेश भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा देने की कार्यवाही करते हुए आदेश जारी कर दिया,श्री गुप्ता ने कहा चिकित्सालय का माहौल शांत रहना चाहिए,साथ ही उन्होंने तमाम स्टाफ को अस्पताल में सकारात्मक माहौल बनाकर कार्य करने की बात कही,



