Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

कबीरधामछत्तीसगढ़

नामदेव समाज को अपना भवन मिलने से समाज में हर्ष_कबीरधाम नामदेव समाज

कबीरधाम नामदेव समाज को आज उनका खुद का सामाजिक भवन आज प्राप्त हुआ , आज भवन का लोकार्पण हुआ जिसके मुख्य अतिथि (नगर पालिका अध्यक्ष)श्री मनहरण कौशिक , एवं अध्यक्षा श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल) वही आज के विशिष्ट अतिथि रहे नामदेव समाज के लोक प्रिय जिलाधक्ष श्री अभिताब नामदेव के द्वारा सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया ।

जिसमे समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण की उपस्थिति में आगे का लोकार्पण कार्य सम्पन्न किया गया
सर्वप्रथम फीता काटकर प्रवेश के बाद ,संत श्री नामदेव जी महराज का दीप जलाकर पूजन पश्चात श्री फल तोड़कर एक दूसरे मिठाई खिलाकर बड़ी ही खुशी खुशी सामाजिक भवन का कार्य सम्पन्न कर भवन की चाबी समाज को दे दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने भवन के बाहरी के अन्य कार्य को भी करवाने में मदद की बात और पानी की उचित साधन जल्द करवाने का आश्वासन देते हुए सभी को बधाई दी। वही चंद्र प्रकाश ने नामदेव समाज के लोगो को बताएं कि माननीय डिप्टी सीएम श्री विजय भाई नामदेव समाज के लोगो से बहुत प्रेम रखते है और सम्मान करते है।आगामी समय में जल्द ही खुद आप लोगो के बीच आने की बात उन्होंने कहते हुए भवन आप लोगो को देने की बात कही और सभी को बधाई दी है।
जिलाध्यक्ष श्री अभिताब नामदेव ने कहा कि माननीय मंत्री विजय शर्मा और आप सभी लोगो का दिल से आभार करता हु जो आप लोगो ने सहयोग किए है,साथ ही मैं उन सभी लोगो का धन्यवाद करता हु जो मुझे मेरे समाज के भवन बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग किए है।पूरे समाज के तरफ से मैं हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त करता हु।
जिला सचिव श्री कैलाश नामदेव ने बताया कि कल बुधवार को इसी सामाजिक भवन में भगवान सत्य नारायण पूजन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुम हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सभी से भाग लेने का अनुरोध करता हु।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष श्री विजय नामदेव (विजय कम्प्यूटर एकता चौक) ने समस्त आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आज के कार्यक्रम के समापन की घोषणा की
उक्त जानकारी प्रेस को पिपरिया नगर पंचायत सचिव नामदेव राजेंद्र नामदेव ने जारी की

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *