Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

CG:– गणेश लाने के दौरान डीजे में डांस के विवाद में दो पक्षों में हुई भिड़ंत, एक पक्ष से तीन भाइयों की गई जान, जबकि दूसरे पक्ष से एक गंभीर

CG:– गणेश लाने के दौरान डीजे में डांस करने के विवाद में यादव पारा और पटेल पारा के लोगों के बीच विवाद हो गया। हिंसक संघर्ष में तब्दील विवाद में यादव पक्ष के तीन की मौत हो गई। जबकि पटेल पक्ष का एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई है,वही तीसरा उनका चचेरा भाई है।

Durg दुर्ग। गणेश लाने के दौरान डीजे में डांस करने के समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दो सगे भाई व एक चचेरे भाई की जान चली गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। वही 11 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदनी– खुंदनी में 6 सितंबर को रात 8 बजे डीजे और गाजे– बाजे के साथ गणेश की मूर्ति लाई जा रही थी। यह मूर्ति शीतला मंदिर गणेश समिति के द्वारा लाई जा रही थी। इस दौरान डीजे में धन्नू यादव, करण यादव, वासु यादव,राजेश यादव और इनके साथी डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान भागी पटेल से धक्का– मुक्की के चलते विवाद हो गया। इस पर आसपास के लोगों के समझाने के चलते विवाद शांत हो गया। पर दूसरे दिन 7 सितंबर को 11:30 बजे नंदनी– खुंदनी में पटेल पक्ष के सोनू पटेल को धन्नू,राजेश, करण और वासु ने घेर कर मारा। जब पटेल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें नाराजगी फैल गई। पर एक बार फिर बड़े– बुजुर्गों की समझाइश पर फिर विवाद टल गया।

शनिवार शाम लगभग 8 बजे यादव पक्ष के वासु यादव ने एक बार फिर पटेल पक्ष के आकाश पटेल को फोन किया और उसे चैलेंज करते हुए कहा कि अगर तुझ में दम है तो शीतला मंदिर के पास आ जाना। धन्नू की धमकी सुनकर आकाश वहां पहुंच गया। यहां आकाश के पहुंचते ही धन्नु यादव और उसके साथी करण यादव, वासु यादव, राजेश यादव ने मिलकर आकाश की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान धन्नु यादव ने आकाश पटेल को चाकू भी मार दिया।

यादवपारा के युवकों को आकाश पटेल को पीटता देख आकाश की तरफ से भी 8–10 लोग आ गए। उन सभी ने मिलकर लाठी–डंडों और गणेश पंडाल लगाने के लिए रखे बांस के डंडों से दूसरे पक्ष के
धन्नु, करण, वासु, राजेश यादव की पिटाई शुरू कर दी। यादव पक्ष के लोगों द्वारा लगातार तीन बार विवाद करने से नाराज लोगों ने उनको इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाने के दौरान करण,वासु और राजेश की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के आकाश पटेल को भी गंभीर हालत में चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

गैंगवार और हत्याकांड की जानकारी लगता ही देर रात एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुंढीर, तथा नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। गांव वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना के आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिस पक्ष से मौतें हुई है उस पक्ष से मारपीट में शामिल धन्नु यादव ही जिंदा बचा था। उसे आकाश पटेल को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मृतकों में 25 वर्षीय राजेश यादव और 22 वर्षीय करण यादव (दोनों के पिता अश्वनी यादव) सगे भाई हैं। जबकि 19 वर्षीय वासु यादव उनके चाचा धनेश यादव का बेटा था। राजेश यादव मजदूरी करता था और करण यादव जेसीबी चलाता था। उनका चचेरा भाई वासु यादव माइंस में काम करता था। जबकि दूसरे पक्ष से गंभीर रूप से घायल आकाश पटेल खेती-बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की मर्च्युरी में पीएम के लिए शिफ्ट करवा दिया है, जहां मृतकों का पीएम किया जाएगा। पुलिस संदिग्धों से घटना की पूछताछ में जुटी है। वही गांव में अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *