Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

छत्तीसगढ़

अस्पताल में उत्पात मचा रहे नशेड़ी,डॉक्टर नर्स और स्टॉफ सहमें प्रभारी से की चर्चा , जल्दी कर्मचारी संघ द्वारा जिला के अधिकारियों से की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था की मांग-

अस्पताल में उत्पात मचा रहे नशेड़ी,डॉक्टर नर्स और स्टॉफ सहमें प्रभारी से की चर्चा , जल्दी कर्मचारी संघ द्वारा जिला के अधिकारियों से की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था की मांग-

 सुरक्षा के साथ ८ बिंदूओं पर मांग पत्र सौपा, रतनपुर सीएससी के कर्मचारी असमाजिक तत्वों से परेशान

बिलासपुर। कोलकाता में इंटर्न डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पूरे देश में उबाल है। बिलासपुर सहित पूरे देश में डॉक्टर और देशवासी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में अब रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, नर्स और स्टॉफ भी अब अस्पताल में रात को घूसकर उत्पात मचाने वाले नशेड़ी और असमाजिक तत्वों से परेशान है। ऐसे में डरे सहमें स्टॉफ ने मंगलवार को सीएससी प्रभारी डॉ.विजय चंदेल के साथ चर्चा की। इस दौरान स्टॉफ ने प्रभारी के सामने अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सहित ८ बिन्दूओं पर मांग पत्र सौपा है। स्टॉफ ने बताया कि सीएससी रतनपुर में ज्यादातर महिला स्टॉफ है। यहां रात में स्टॉफ नर्स के साथ महिला डॉक्टर भी काम करते है। रात में अस्पताल के अंदर शराबी-नशेड़ी पहुंचकर उत्पात मचाते है। ऐसे में रात में ड्यूटी के दौरान स्टॉफ में डर का माहौल रहता है। कर्मचारियों से चर्चा करते हुए प्रभारी डॉ. विजय चंदेल ने कहा कि इन सभी मामलों में उच्च अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

 इन आठ बिन्दूओं पर सौपा ज्ञापन

प्रभारी से चर्चा करते हुए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉफ ने प्रभारी डॉ.विजय चंदेल को आठ बिन्दूओं पर मांग पत्र सौपा इसमें 3 शिफ्ट में सुरक्षा गार्ड व्यवस्था करने के लिए, स्टाफ नर्स की कमी को दूर करने। फार्मासिस्ट की कमी के संबंध में, एनआरसी के कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान के संबंध में, आयुष्मान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भुगतान के संबंध, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर जाली के बिना कारण वेतन काटने के संबंध में, आकस्मिक अवकाश लेने हेतु जिला कार्यालय को पत्राचार किए जाने के मौखिक निर्देश के संबंध में और शासकीय आवास निर्माण के संबंध में मांग की है।

लगातार महिलाएं कर्मचारियों एवं रात्रि कालीन ड्यूटी कर्मचारियों के साथ आसामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता किया जाता है जिसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से की गई है। जल्द ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिलकर कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की जाएगी

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *