Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

महिला से सामूहिक दुष्कर्म 06 आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस ने चार विधायक सहित पांच सदस्यी जांच कमेटी बनाई

रायगढ़ :- रायगढ़ पुलिस में गैंगरेप के मामले में ₹6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में चार विधायक सहित पांच लोगों की एक जांच टीम गठित की है इस गैंगरेप को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर 27 वर्षीय एक महिला के साथ आठ लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पीड़िता रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेला देखने जाने के लिए एनटीपीसी के पास बस का इंतजार कर रही थी.

इसी दौरान नशे में धुत कई युवक उसे उठाकर तालाब किनारे लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि इस घटना में 8 से ज्यादा शामिल हैं. करीब 5 घंटे तक महिला से गैंगरेप करने के बाद आरोपी फरार हो गए. सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता घटना के बाद किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और कल देर शाम पुसौर थाने में मामले की
रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता
को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.

महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप जैसी वारदातों को लेकर देश भर में गुस्सा है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ में एक महिला से दरिंदगी का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ 10 से ज्यादा लोगों ने गैंगरेप किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बलात्कार करने वालों की संख्या 17 बताई जा रही है। 5 घंटे से ज्यादा समय तक दरिंदे महिला का शरीर नोचते रहे और यह शर्मनाक घटना भाई-बहन के पवित्र त्योहार राखी के दिन की है।

मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय आदिवासी महिला सोमवार की रात मेला देखकर अपने एक परिचित के साथ वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया गया।

एक दर्जन से ज्यादा दरिंदे 5 घंटे तक महिला के साथ दरिंदगी करते रहे। जैसे-तैसे महिला अपने घर पहुंची और मंगलवार को पुसौर थाना में शिकायत कर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70 (1), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज लिया। महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी दिव्यांग पटेल सहित तमाम आला अधिकारी पुसौर थाना पहुंच गए।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले पुसौर में हुये गैंगरेप मामले में कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगडे, लैलूंगा विधायक विधावती सिदार, सरायपाली चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे सहित अरूण मलाकार सारंगढ़ को शामिल किया गया है।

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुए गैंग रेप के मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गयी है। दुष्कर्म के इस मामले में कांग्रेस ने जांच दल का गठन किया है। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को कमेटी का संयोजक नियुक्त करते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जिसमें विधायक विद्यावती सिदार, चतुर नंद, कविता प्राण लहरे और अरुण मालाकार को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर सौंपेगी रिपोर्ट।

गौरतलब है कि रक्षा बंधन के दिन एक 27 वर्षीय महिला को दर्जन भर युवकों ने जबरन उठा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *