Breaking
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरित

अपराधकोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

मामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिलासपुर-  कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो युवकों ने एक किसान पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुरदुर निवासी सिदेशी बघेल (42 वर्ष) बुधवार शाम गांव में टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के अंकुश रजक और निखिल यादव (निवासी कलार तराई) से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों आरोपियों ने डंडों से किसान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में सिदेशी बघेल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण जब तक उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुश रजक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी निखिल यादव घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *