Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े ₹1.11 करोड़ गबन मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, 267 महिला ग्राहक हुईं ठगी का शिकार

दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 267 महिला ग्राहकों से 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने का अनुबंध है। ऑडिट के दौरान यह सामने आया कि धमधा शाखा के शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने ग्राहकों से प्राप्त ऋण किस्त और लोन क्लोजर की राशि कंपनी में जमा नहीं की।
कंपनी द्वारा संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन उन्होंने न तो राशि जमा की और न ही नोटिस का जवाब दिया। विस्तृत जांच में सामने आया कि 267 ग्राहकों से प्राप्त कुल 1,11,93,173 रुपये का गबन कर धोखाधड़ी की गई।
शिकायत के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर धारा 316(5), 318(4) और 61(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अनिल विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी साजा, जिला बेमेतरा।
संदीप कुमार खूंटीहरे (31 वर्ष), निवासी पाटन, जिला दुर्ग।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वित्तीय संस्था से जुड़े लेन-देन केवल अधिकृत माध्यम से करें तथा किसी भी वित्तीय अनियमितता या धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आर्थिक अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *