Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

रतनपुर में SBI की सराहनीय पहल, नववर्ष पर 10 मेधावी छात्राओं को वितरित की गई

रतनपुर -भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। नववर्ष के अवसर पर रतनपुर स्थित SBI शाखा के सामने आयोजित कार्यक्रम में बैंक द्वारा 10 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

               10 मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान किया

इस योजना के तहत माध्यमिक शाला रिगवार की चार छात्राएं—अपरिता, पूर्णिमा, साक्षी एवं अनुराधा, माध्यमिक शाला लूफा की चार छात्राएं—अन्नी बैगा, फुलेश्वरी, जागृति एवं शिवमती तथा माध्यमिक शाला कन्या आगामोहन की दो छात्राएं—पल्लवी एवं वंदना को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उनके अभिभावकों ने बैंक की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्रवण मिश्रा ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। बैंक अधिकारियों ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बैंक भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेगा।

इस अवसर पर SBI के डिप्टी जीएम आलोक रंजन, रतनपुर शाखा प्रबंधक श्रवण मिश्रा, राहुल वैष्णव, चंद्रमणि सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप, भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत यादव, सीएमओ नीरज जायसवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश वैष्णव सहित छात्राएं, उनके अभिभावक तथा बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब संस्थाएं सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ती हैं, तो शिक्षा और समाज दोनों को नई दिशा और गति मिलती है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *