Breaking
CG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थक

छत्तीसगढ़

लोरमी से शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी राज्यपाल सम्मान से सम्मानित हुए

लोरमी-शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हाल मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह मे लोरमी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा मे कार्यरत शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका एवम मुख्यमंत्री श्री बिष्णुदेव साय जी द्वारा शाल श्रीफल प्रशस्तिपत्र व इक्कीस हजार रूपए का चेक प्रदान करते हुए राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉक्टर तिवारी को उक्त सम्मान उनके द्वारा शिक्षा ,साहित्य, समाजसेवा, पर्यावरण एवम विविध क्षेत्र मे किए गए विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इसके पूर्व डाक्टर तिवारी को मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण सहित दो सौ षे अधिक शासकीय एवम अशासकीय सम्मान प्राप्त हो चूके है। डाक्टर तिवारी ने उक्त सम्मान को लोरमी के सभी शिक्षको व नागरिको का सम्मान बतलाते हुए सभी मिलकर शिक्षा साहित्य, समाजसेवा पर्यावरण व विविध क्षेत्र मे देश व प्रदेश मे लोरमी का नाम रोशन करने की बाते कही। राज्यपाल सम्मान से सम्मानित होने पर डाक्टर तिवारी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, शिक्षा सचिव कोमल सिद्धार्थ परदेशी ,संचालक लोक शिक्षण श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी सी के चतुर्वेदी, एपीसी अजयनाथ, आकाश परिहार, विकासखंड शिक्षाधिकारी डी एस राजपूत तथा विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियो ने अपनी शुभकामनाए प्रेषित की है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *